सालों बाद राज कुंद्रा ने अश्लील वीडियो मामले पर तोड़ी चुप्पी, बोले- इसमें मेरे बीवी-बच्चों को ना घसीटें...

Raj Kundra On Money Laundering Case: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा इस समय काफी विवादों में बने हुए हैं। दरअसल उन पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर अपने प्रोडक्शन हाउस में अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर केस लगातार चलता हुआ नजर आ रहा है। अब हाल ही में राज कुंद्रा ने ANI के साथ इंटरव्यू दिया और 3 साल बाद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
राज कुंद्रा ने इस पर बात करते हुए कहा कि "पिछले 3 सालों सीन मीडिया इतनी ज्यादा अटकलें लगाए हुए है कि मुझे ऐसा लग रहा है कि अटकलों में मेरी भागीदारी की कोई जरूरत ही नहीं है। कई बार चुप रहना अच्छा होता है। लेकिन जब परिवार पर बात आती है और इसमें वह शामिल हो जाते हैं तो मुझे लगता है कि सामने आकर बोलना चाहिए।"
राज कुंद्रा ने आगे कहा कि "जिन भी 13 लोगों के नाम आरोप पत्र में मौजूद है उनमें से सिर्फ मैं अकेला ही हूं जो चाहता है कि इस मामले को जल्दी खत्म किया जाए। अगर कोई दोषी होता है तो उसे पर आप भी लगाए जाएं। लेकिन अगर इन सब में कोई दोषी नहीं है तो उसको आरोपी से मुक्त कर दिया जाए।"
उन्होंने आगे कहा कि "इसीलिए अगर एक परसेंट भी यह सच होता है तो मैं रिहाई की मांग ही नहीं करता। मैं न्याय चाहता हूं और पिछले तीन सालों से इसके लिए लड़ रहा हूं। मैं 63 दिनों तक आर्थर रोड जेल में रहा। परिवार के बिना ऐसे रहना बहुत मुश्किल था। जैसा कि मैंने कहा कि मैं अदालत में लड़ रहा हूं और मुझे विश्वास है कि मैं इस केस को जीत जाऊंगा।"
राज कुंद्रा आगे कहते हैं कि "शिल्पा शेट्टी के पति का नाम लेकर व्यूज मिल रही है और चीजें वायरल भी हो रही है। तुम गलत कर रहे हो। किसी दूसरे इंसान का इन सब से कोई लेना-देना नहीं है। इसीलिए आप उसका नाम इसमें घसीट कर उसकी प्रतिष्ठा को खराब क्यों कर रहे हो? मैं सिर्फ उनके पति हूं और आप मेरे पास भी आ सकते हैं।"
उन्होंने आगे बताया कि "मैं यहां पर 15 सालों से हूं और एक आईपीएल टीम का मालिक भी हूं। भारत में मैंने बहुत इन्वेस्टमेंट किया हुआ है। इसीलिए मुझे ऐसा नहीं लगता है कि मैं जाना चाहता हूं। इस तरह किसी को बदनाम करना गलत है। आप मेरे बारे में कुछ भी कहो लेकिन मेरे परिवार के बारे में यह सब मत सोचो। शिल्पा ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। इसीलिए मेरे किसी भी विवाद में उनका नाम जोड़कर उनसे यह सब आप नहीं छीन सकते हो।"
राज कुंद्रा ने बताया कि मैं अभी तक किसी भी पोर्नोग्राफी या फिर प्रोडक्शन का हिस्सा नहीं रहा। जब यह आरोप सामने आए तो बहुत दुखद था। जमानत भी इसीलिए मिली क्योंकि कोई सबूत नहीं था। हमने एक यूके बेस्ड ऐप चलाया था। जो पूरी तरीके से एक टेक्नोलॉजी प्रोवाइजर रही। इसी के अलावा राज कुंद्रा ने तो यह भी दावा किया कि यह एक बिजनेस राइवरी भी थी। इसके चलते उन पर पर्सनल अटैक हुआ।


Click it and Unblock the Notifications