शिल्पा शेट्टी के पति ने प्रेमानंद महाराज को दिया किडनी दान करने का ऑफर तो हुए बुरे ट्रोल, अब पेश की सफाई...

Shilpa Shetty

वृंदावन में रहने वाले प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए आम से लेकर खास तक हर कोई जाता है। बता दें कि अभी तक विराट-अनुष्का, रवि किशन, हेमा मालिनी समेत तमाम सितारे महाराज जी के दर्शन कर चुके हैं। वहीं 14 अगस्त को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने भी प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। इस दौरान दोनों के बीच कई बातें हुईं। महाराज जी ने शिल्पा और राज दोनों को ही भक्ति मार्ग में चलने की सलाह दी, लेकिन इतने में ही राज कुंद्रा ने कुछ ऐसा कहा जिससे उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

किडनी दान करने की बात पर बुरे फंसे राज कुंद्रा

दरअसल प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के दौरान राज कुंद्रा ने महाराज को उनके किडनी खराब होने की बात कही साथ ही में उन्होंने महाराज से निवेदन करते हुए कहा कि 'महाराज जी मेरी अच्छा है कि आप मेरी किडनी ले लीजिए। मैं आपको दान करना चाहता हूं। मैं आपकी तकलीफ जानता हूं। अगर मैं आपके काम आ पाऊं तो मेरी किडनी आपके नाम।' राज कुंद्रा की इस बात को सुनकर पहले तो शिल्पा शेट्टी भी हैरान रह जाती हैं। वैसे तो प्रेमानंद महाराज ने बहुत ही प्यार से राज कुंद्रा की भवनाओं का सम्मान किया, लेकिन उन्होंने किडनी लेने से साफ मना कर दिया।

ट्रोलर्स को जवाब देते दिखे राज कुंद्रा

राज कुंद्रा वृंदावन से तो आ गए, लेकिन जब यह वीडियो भजन मार्ग पर डाला गया तब तो लोगों ने राज कुंद्रा को बुरी तरह से ट्रोल किया। वहीं अब ट्रोल करने वालों को राज कुंद्रा ने जवाब देते हुए कहा- 'हम एक अजीब दुनिया में रह रहे हैं जहां कोई अपने शरीर का एक हिस्सा दान करने का फैसला करता है तो उसे पीआर स्टंट कह दिया जाता है। अगर करुण एक स्टंट है तो दुनिया इसे देखे। अगर मानवता एक रणनीति है तो ज्यादा से ज्यादा लोग इसे अपनाएं। राज कुंद्रा के इस पोस्ट के बाद भी लोग उन्हें फिर भी ट्रोल कर रहे हैं।'

More from Filmibeat

Read more about: shilpa shetty raj kundra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X