शिल्पा शेट्टी और राज पर लगा धोखाधड़ी करने का आरोप
मुंबई। राजस्थान रॉयल्स टीम की मालकिन शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर पैसों को लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। एक प्राइवेट क्रिकेट एकेडमी के प्रमोटर आनंद सिंह ने शिल्पा और उनके पति के खिलाफ एक केस दर्ज किया है। जिसमें बताया गया है कि शिल्पा और राज ने जयपुर की एक क्रिकेट एकेडमी में एक क्रिकेट टैलेंट हंट का आयोजन किया लेकिन खिलाडि़यों को पैसे नहीं दिये। कुल मिलाकर यह रकम लगभग आठ लाख है जो कि वादे के मुताबिक खिलाडि़यों को दी जानी थी।
इसके पहले आनंद सिंह का नाम शाहरूख और इरफान के खिलाफ सार्वजनिक जगहों में धूम्रपान करने की शिकायत को लेकर भी चर्चा में आ चुका है।
शिल्पा इस समय आईपीएल में अपनी टीम राजस्थान का प्रमोशन और समर्थन कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












