लॉकडाउन में शिल्पा शेट्टी का हॉट अंदाज वायरल, वर्कआउट Video देख दीवाने हुए फैंस
इंस्टाग्राम पर शिल्पा शेट्टी ने लेटेस्ट फिटनेस वीडियो शेयर किया है। लॉकडाउन में घर पर ही शिल्पा शेट्टी अपनी सेहत का ख्याल रख रही हैं और फैंस को भी वर्कआउट करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। दर्शकों को भी शिल्पा शेट्टी का हॉट फिटनेस वीडियो पसंद आ रहा है। इस वीडियो को शिल्पा शेट्टी ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फोटो वीडियो शेयर करती हैं। वह टिकटॉक लवर हैं जो खूब पति और बेटे के साथ वीडियो बनाती हैं। हाल में ही उन्होंने पति के साथ लेटेस्ट टिकटॉक वीडियो बनाया था जो कि दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था।
शिल्पा शेट्टी अपने ऐप और यूट्यूब चैनल पर फिटनेस वीडियो को शेयर करती हैं। इन वीडियो को खूब पसंद किया जाता है। वह एक्टिंग के अलावा अब वर्कआउट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











