शिल्पा शेट्टी के सेक्सी टिक टॉक वीडियो ने मचाया तहलका- फिल्म रिलीज से पहले ही मचा दिया 'हंगामा'

By Staff

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया लवर हैं। इन दिनों वह ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के बाद टिक टॉक की दीवाना हो गई हैं। शिल्पा शेट्टी ने एक बार फिर लेटेस्ट हॉट टिक टॉक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सेक्सी अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ दिन पहले ही शिल्पा शेट्टी ने टिक टॉक पर डेब्यू किया है। उन्होंने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आते ही हंगामा मचा दिया है।

शिल्पा शेट्टी का टिक टॉक वीडियो देखें तो कुछ ही दिनों में उन्हें 7.5 मिलियन लोग फॉलो करने लगे हैं। दर्शकों को उनके मजेदार, हॉट, सेक्सी वीडियो खूब पसंद आ रहे हैं। वह पति राज कुंद्रा के साथ भी कई वीडियो शूट कर चुकी हैं।

shilpa shetty hot sexy tik tok Video viral

शिल्पा शेट्टी लेटेस्ट टिक टॉक वीडियो में रेड क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। साथ ही ब्लू जींस और हाई हील्स कैरी की हैं। खुले बालों में वह काफी हॉट लग रही हैं। इस वीडियो में वह सेक्सी वॉक करती नजर आ रही हैं।

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वह अपनी लेटेस्ट एक्टिविटी को शेयर करती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर भी लाखों यूजर्स फॉलो करते हैं। हर तस्वीर पर लाखों लाइक और कमेंट्स होते हैं।

शिल्पा शेट्टी एक्टिंग के साथ साथ फिटनेस के चलते भी काफी लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए खूब जिम में पसीना बहाती हैं और योग करती हैं। साथ ही साथ उन्हें फिटनेस क्वीन के तौर पर देखा जाने लगा है।

लंबे समय बाद फिल्मों में कमबैक
शिल्पा शेट्टी लंबे समय बाद फिल्म में नजर आने वाली हैं। दरअसल शिल्पा शेट्टी परेश रावल संग 'हंगामा 2' फिल्म में नजर आने वाली है। हाल में ही उन्होंने मुंबई शेड्यूल की शूटिंग पूरी की। इस फिल्म में मिजान जाफरी, प्रणीता सुभाष, राजपाल यादव समेत कई सितारे नजर आएंगे। ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X