पोर्नोग्राफी केस के बीच शिल्पा शेट्टी ने लिया था बड़ा फैसला, अब राज कुंद्रा ने किया खुलासा

Raj Kundra on Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। राज कुंद्रा अपनी पोर्नोग्राफी केस को लेकर काफी विवादों में रहे हैं। हाल ही में राज कुंद्रा ने खुलासा किया है कि केस के दौरान बड़ा फैसला लिया था।
शिल्पा शेट्टी छोड़ना चाहती थी देश-
पोर्नोग्राफी केस को लेकर राज कुंद्रा ने कहा कि,- शिल्पा शेट्टी पहली इंसान थीं जिसने मुझे देश छोड़कर विदेश जाने के लिए कहा था। उसने मुझे कहा था कि, अगर तुम यहां से विदेश जाना चाहते हो तो मैं तुम्हारे साथ हूं। हम सब लंदन जाकर शिफ्ट हो सकते हैं। तुम वहां बहुत कुछ छोड़कर आए हो।
हालांकि, राज ने उनके इस फैसले से इनकार कर दिया था। राज ने कहा कि,- "मैंने शिल्पा से कहा था कि मैं भारत में ही रहना चाहता हूं। लोग बड़े-बड़े कांड करके, कमाके देश छोड़कर चले जाते हैं। मैंने तो ऐसा कुछ किया भी नहीं है इसलिए मैं यहां से नहीं जाऊंगा।"
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार-
19 जुलाई 2021 को शिल्पा शेट्टी के राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस के चलते गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर आरोप था कि वो अडल्ट फिल्में बनाते और उन्हें हॉटशॉट्स नाम के एप के जरिए डिस्ट्रीब्यूट करते हैं। इसके बाद इस मामले ने कई अलग-अलग मोड़ लिए और उन्हें जेल हो गई। जेल में राज कुंद्रा 63 दिन रहे थे।
राज कुंद्रा ने बयां किया जेल का दर्द-
राज कुंद्रा ने बताया कि उस समय एक पल ऐसा भी आया था जब वे सबकुछ खत्म करना चाहते थे, लेकिन शिल्पा ने उनका साथ नहीं छोड़ा और हर कदम उनका साथ दिया। इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में राज ने अपने जेल के अंदर के बिताए वक्त को याद कर कहा कि शिल्पा चाहती थीं कि हम देश छोड़कर लंदन शिफ्ट हो जाएं। राज ने बताया कि कैसे शिल्पा ने हर कदम पर उनका साथ दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
