Shilpa Shetty: सालों पुराने रिचर्ड गेरे किस मामले में एक्ट्रेस को मिली बड़ी राहत

Shilpa Shetty

Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और अपने स्टाइल के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी अपने कई साल पुराने रिचर्ड गेरे का किसिंग मामले को लेकर चर्चा में आ गई हैं, क्योंकि इस केस में एक्ट्रेस को बड़ी राहत मिली है।

गौरतलब है कि, राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी और हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे का किस मामला है वह 2007 का है। वर्ष 2007 में एक कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड गेरे ने शिल्पा शेट्टी को सार्वजनिक रूप से किस कर लिया था। रिचर्ड का यह किस बवाली बन गया।

दरअसल बात ऐसी है कि,इस मामले में लोगों ने दोनों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के खिलाफ तमाम एफआईआर दर्ज कराई गईं और उन पर अश्लीलता के आरोप लगाए गए। मगर, शिल्पा शेट्टी को अब वर्षों पुराने इस मामले में राहत मिल गई है।

तो वर्ष 2007 के रिचर्ड गेरे और शिल्पा शेट्टी किसिंग मामले में मुंबई की एक अदालत ने कहा है कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता का कोई सबूत नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि एक्ट्रेस ने किस नहीं किया था, बल्कि उन्हें किस किया गया था। ऐसे में वह इसमें भागीदार नहीं थीं।

वहीं मुंबई की एक अदालत ने कहा, 'सड़क पर या पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर महिला के साथ छेड़छाड़ होने पर या इस तरह के किसी मामले में एक महिला को भागीदार के रूप में नहीं देखा जा सकता है। ऐसे मामलों में शिकायत न करने के लिए महिला पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है।'

आपको बता दें कि 2007 में शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे ने एक एड्स जागरुकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान गेरे ने सार्वजनिक मंच पर शिल्पा शेट्टी को किस किया था। फिलहाल एक्ट्रेस को राहत मिल गई है, आगे देखना होगा कि क्या होता है।

More from Filmibeat

Read more about: shilpa shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X