शिल्पा-राज की ज़िदगी मे आया एक नन्हा राजकुमार

नन्हे राजकुमार को देख शिल्पा के पति राज कुंद्रा भी बहुत खुश हुए यूं कहिये कि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स के हारने के सारे गम भूल गये। उन्होने तुरन्त ये खुशखबरी ट्विटर साइट पर अपने फैंस के साथ शेयर की।
ब़ॉलिवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और लंदन के बिज़नेस टाईकून राज कुंद्रा 2006 में पहली बार एक साथ नज़र आये थे और उसके बाद 2009 में इन्होने शादी करने का फैसला लिया।
राज कुंद्रा की पहली पत्नी का नाम कविता था शादी के तीन साल बाद इनका तलाक हो गया और फिर राज की ज़िंदगी में शिल्पा आई। गौरतलब है कि कविता ने अपने और राज के तलाक का ज़िम्मेदार शिल्पा को ठहराया था।
शिल्पा और राज ने मिलकर आइ पी एल की टीम राजस्थान रॉयल्स को खरीदा था। इस साल प्रेगनेंट होने की वजह से शिल्पा स्टेडियम जाकर अपनी टीम को चीयर नहीं कर पाईं परन्तु सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लगातार अपनी टीम की जीत के लिए पैरवी करती रहीं।
रविवार को आइ पी एल से राजस्थान रॉयल्स के बाहर हो जाने के बाद राज और शिल्पा थोड़े से निराश ज़रुर हुए परन्तु सुबह-सुबह एक नन्हे से राजकुमार के आ जाने के बाद दोनों की खुशी का ठिकाना ना रहा।


Click it and Unblock the Notifications











