शिल्पा शेट्टी फिर हुई नस्लभेद का शिकार, सिडनी एयरपोर्ट पर इस कारण रोक लिया गया
Recommended Video

आए दिन नस्लभेद की समस्या कही ना कहीं से सामने आती ही रहती है और इसका शिकार कई लोग होते रहते है। हाल ही में जो हुआ वो काफी ज्यादा चौकाने वाला था क्योंकि इस बार इसका शिकार हुईं है अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी। बता दें कि वो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी एयरपोर्ट पर नस्लभेद का शिकार हो गई और उन्होने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया एकाउंट पर दी है। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि चेक इन के समय वो एक महिलाकर्मी से मिलीं थी जिसका नाम मेल था उसने उनके बैग को लेकर आपत्ति जताई थी।
शिल्पा का कहना है कि उनको दो बैग ले जाने की अनुमति थी और इसमें से एक तो काफी खाली थी जो कि ओवर साइड नहीं था। मेल उनको रोल लिया और बैग ना ले जाने के लिए बोली..

शिल्पा शेट्टी के बताने पर कि उनकी साथी ने इस बैग को ले जाने की इजाजत दी है उसने नस्लीय शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद शिल्पा शेट्टी का बैग ओवर साइज बैग काउंटर पर ही चेक किया गया था।
इस बैग को शिल्पा ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस बात का जवाब मांगा की क्या सच में बैग इतना बड़ा है कि वो इसको लेकर सफर नहीं कर सकती है।
हालांकि ये पहली बार नहीं है कि शिल्पा शेट्टी को नस्लभेदी टिप्पणी का शिकार होना पड़ा है बल्कि इसके पहले भी वो 2007 में ऐसा सह चुकी है। इसके पहले ऋचा चढ्ढा भी जॉर्जिया में रंगभेद टिप्पणी का शिकार हुई थी जोकि काफी ज्यादा चर्चा में रहा था।


Click it and Unblock the Notifications