..................... Shilpa Shetty Eat Food in wedding like this, seeing this viral video fans shocked, Know the truth - Hindi Filmibeat

दूसरे की बारात में जाकर इस तरह खाना खाती दिखीं शिल्पा शेट्टी? ये VIRAL VIDEO देख उड़ गए फैन्स के होश

Shilpa Shetty

Shilpa Shetty Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने खास अंदाज और स्टाइल से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। वह अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी याद की जाती हैं। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी खास एक्टिव रहती हैं।

शिल्पा शेट्टी को इस अवतार में देख हैरान रह गए फैन्स
अपने इंस्टा हैंडल पर शिल्पा शेट्टी आए दिनों कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती हैं, लेकिन हाल ही में शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो शादी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी बारात में जाकर भर प्लेट खाना खाती नजर आ रही हैं। महरून रंग की साड़ी, गले में मैचिंग की ज्वैलरी और मांग में सिंदूर भरे शिल्पा शेट्टी दूसरे की बारात में जाकर भर प्लेट खाना खाती दिख रही हैं। इस वीडियो को देख फैन्स के तो होश ही उड़ गए हैं।

वीडियो देख कमेंट्स की लगी लंबी लाइन
जी हां, इस वीडियो पर फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हे भगवान ये शिल्पा को क्या हो गया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इतना खाती हो ये। तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितना अच्छा एडिट किया है, लेकिन पता चल रहा है कि ये शिल्पा नहीं है। वहीं चौथे यूजर ने लिखा- AI का यूज आज कल कितना बढ़ता जा रहा है। पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है।

एडिट किया गया है वीडियो
जी हां, आपको बता दें कि यह महिला जो दूसरे की बाारत में भर प्लेट खाना खाती दिख रही है। वह शिल्पा शेट्टी नहीं बल्कि कोई सामान्य महिला है, लेकिन इस वीडियो को इस तरह से एडिट किया गया है जिसे देख लोगों को लगने लगा है कि शिल्पा शेट्टी दूसरों की बारात में खाना खाने के लिए इतना सजी हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

Image Credit-ni8.out9 - Instagram id

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X