शिल्पा शेट्टी ने देश के जवानों के साथ किया जोरदार भांगड़ा, वीडियो देख गुस्साए लोग, बोले- यहां पूरा देश...

Shilpa Shetty

Shilpa Shetty did Bhangra with border soldiers: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिनों कुछ ना कुछ ऐसा शेयर करती हैं जिस वजह से वह हेडलाइन्स में आ ही जाती हैं। बता दें कि बीते दिन शिल्पा शेट्टी ने स्वतंत्रता दिवस देश के जवानों के साथ मनाया। शिल्पा कभी जवानों को योग सिखाती नजर आईं तो कभी स्पीच देती हुई। वहीं हाल ही में शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी देश के जवानों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

देश के जवानों के साथ किया शिल्पा ने डांस
सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो छा गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्लैक कलर की टी शर्ट और ट्राउजर पहने शिल्पा शेट्टी देश के जवानों के साथ भांगड़ा डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि जवानों के साथ शिल्पा का डांस वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं कोई शिल्पा की तारीफ करता नजर आ रहा है। तो कोई शिल्पा को ट्रोल करता दिख रहा है। चलिए जानते हैं कि क्या कहते हैं शिल्पा के फैन्स और ट्रोलर्स।

ट्रोल हो गईं शिल्पा शेट्टी
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा क्या बात है शिल्पा जी तो छा गईं। तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा आप हमेशा ही कुछ नया करती हो वहीं एक ट्रोलर ने भी कमेंट करते हुए कहा कि जिस तरह से आप जवानों के साथ भांगड़ा कर रही हैं वह अच्छा नहीं लग रहा है तो वहीं दूसरे ने कहा यहां पूरा देश डॉक्टर के इंसाफ के लिए जुटा है और आप वहां डांस कर रही हैं। बता दें कोलकाता में हुए डॉक्टर रेप मर्डर केस पर बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेसेस एक साथ हो गई हैं और बीते दिन अधिकतर स्टार्स ने स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X