Shilpa Shetty: इस तरह से खास अंदाज में शिल्पा ने किया वर्कआउट, देखने वाले भी खुद को नहीं रोक पाए डांस करने से

Shilpa Shetty: फिटनेस क्वीन के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वहां डांस करते करते वर्कआउट कर रही हैं, फैंस को यह अंदाज शिल्पा का काफी पसंद आ रहा है।
दरअसल शिल्पा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह जिम में कसरत करती दिख रही हैं। मैट सेशन करते हुए शिल्पा शेट्टी अचानक डांस करने लगीं।
मजेदार बात यह है कि वह एक्सरसाइज करते हुए डांस कर रही हैं और गजब का संतुलन साधे हुए हैं। इस मुश्किल काम को शिल्पा शेट्टी हंसते-हंसते बेहद मजेदार अंदाज में कर रही हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन लिखा है, 'दुनियाभर में शनिवार को वर्ल्ड डांस डे सेलिब्रेट किया जाएगा, लेकिन मैं पूरे सप्ताह इसका जश्न मनाऊंगी। इसलिए, मैंने अपने वर्कआउट में फन एलीमेंट जोड़ने का फैसला किया है।
यह वर्कआउट रुटीन कमर, पेट और एब्डॉमिनल की मांसपेशियों सहित पूरे शरीर के लिए शानदार है। मुझे यह इतना दिलचस्प लगा कि मैंने अपनी कोर ट्रेनिंग डे में आज इसे भी शामिल किया।
इतना ही नहीं, शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस को भी इस अंदाज में वर्कआउट करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने लिखा है, 'आप कितनी बार रस्सी कूद सकते हैं? आप इसकी एक रीमिक्स रील बनाओ और इसमें मुझे टैग करना मत भूलना।'
एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये बढ़िया है, डांस, एक्सरसाइज और रील। समय का सही उपयोग।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह! मोटिवेशन क्वीन।'
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके लिए उम्र बस एक महस नंबर ही हैं क्योंकि वह खुद को एकदम फिट रखती हैं और अपनी फिटनेस के राज हमेशा ही फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। साथ ही शिल्पा अपने फैंस के दिलों पर अपने स्टाइल और अनोखे फैंशनसेंस के चलते भी राज करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
