शिल्पा शेट्टी छोड़ेंगी राज कुंद्रा का घर? बच्चों के साथ अलग रहने का किया बड़ा फैसला, डिटेल्स!
मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी उस वक्त काफी मुसीबत में आ गईं थीं जब उनके पति पर पोर्न फिल्में बनाने को लेकर कई गंभीर आरोप लग थे और इसके बाद से लगातार वो जेल में है। पॉर्न वीडियो बनाने और प्रसारण करने के मामले में कई मॉडल और हस्तियों पर गाज गिरती नजर आ रही है। लेकिन इस वक्त एक खबर काफी चर्चा में चल रही है और वो ये है कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने एक बड़ा फैसला किया है।
उनका फैसला ये है कि वो राज कुंद्रा का घर अब छोड़ने वाली हैं। जी हां इस खबर के सामने आने के बाद फैंस चौंक गए और ऐसा कहा जा रहा है कि वो अपने बच्चे के साथ पति का घर छोड़ने वाली हैं।

उन्होने ये फैसला ले लिया है जिसपर कभी भी अमल हो सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है लेकिन शिल्पा शेट्टी की तरफ से किसी तरह का आधिकारिक बयान इस मामले में सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications