शिल्पा शेट्टी ने हंगामा 2 को लेकर लिया बड़ा फैसला, पति राज कुंद्रा के केस के चलते मीडिया से रहेंगी दूर!
अश्लील फिल्में बनाने को लेकर हाल ही में शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा पर गाज गिरी है और इस समय वो पुलिस की गिरफ्त में है। खबर आई थी कि वो शुक्रवार तक कस्टडी में रहेंगे। क्राइम ब्रांच की एक टीम उनको गिरफ्तार किया था और इस समय शेट्टी परिवार काफी मुसीबत में है। ऐसे में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कुछ ऐसा करने का फैसला किया है जो कि खबरों में है।
पता चला है कि शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 रिलीज होने वाली है लेकिन वो किसी तरह के फंक्शन में शामिल नहीं होगी। इसके अलावा वो मीडिया से दूर रहने वाली है और किसी तरह के सवाल जवाब से बचेंगी।

खबर ये भी आई थी कि वो सुपर डांसर के सेट पर भी नजर नहीं आएंगी क्योंकि उन सारी शूटिंग्स कैंसल कर दीं हैं। शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर शो की एक जज हैं और काफी समय से वो इसका हिस्सा रहीं हैँ।
हंगामा 2 की बात करें तो एक अर्से के बाद शिल्पा शेट्टी ने अभिनय की दुनिया में वापसी की है और लगातार इस फिल्म की प्रमोशन में बिजी भी थीं लेकिन अब सब कुछ बदल गया है।
हंगामा 2 में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, मिजान, जॉनी लीवर के साथ राजपाल यादव और आशुतोष राणा भी हैं। पहली बार इन कॉमेडियन की तिकड़ी भी फैंस को देखने को मिलेगी। बता दें हंगामा 2 का ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं जिनपर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











