शिल्पा शेट्टी की बेटी बन गईं योगा एक्सपर्ट, देखते रह गए फैंस, सबसे क्यूट VIDEO
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जमानत पर बाहर आ गए हैं। इस वक्त इंटरनेट पर शिल्पा शेट्टी का परिवार छाया हुआ है। शिल्पा शेट्टी की बेटी समिषा की एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जिसे देखकर आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। शिल्पा शेट्टी फिटनेस के मामले में सबसे आगे हैं।
ठीक इसी तरह शिल्पा शेट्टी का बेटा विआन भी फिटनेस को लेकर कई बार चर्चा में आ चुका है। इस बार जब आप शिल्पा शेट्टी की बेटी समिषा और बेटे विआन का ये योगा वीडियो देखेंगे तो अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी का यह योगा वीडियो शेयर किया है। जहां पर समिषा अपने भाई विआन को योगा में कॅापी करती हुई दिखाई दे रही हैं। वो इतनी क्यूट दिख रही हैं कि आप इस वीडियो को एक नहीं बल्कि कई बार देखते रह जायेंगे।

शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं। हमें शुरुआत में ही उनको हेल्दी लाइफस्टाइल की तरफ ढाल देना चाहिए। संतुलित खाने, फिट रहने और दिमाग और आत्मा को कंट्रोल करने की आदत डालनी चाहिए। मैंने ऐसा विआन के साथ करने की कोशिश की।
अब इसे छोटी फॅालोअर समिषा को सिखाते देख मुझे गर्व महसूस होता है। दोनों को योग में साथ देखना मंडे मोटिवेशन है। मुझे उनके लिए और उनके साथ फिट और हेल्दी रहना है। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी की बेटी समिषा अभी केवल डेढ़ साल की हैं। चलिए फिर आपको भी दिखाते हैं शिल्पा शेट्टी की बेटी का ये प्यारा सा वीडियो


Click it and Unblock the Notifications