1 साल की हुई शिल्पा शेट्टी की बेटी समिषा, परिवार पहुंचा सिद्धिविनायक मंदिर- PHOTOS
शिल्पा शेट्टी की बेटी समिषा आज एक साल की हो गई हैं। पिछले साल महाशिवरात्रि के मौके पर सेरोगेसी के मौके पर शिल्पा शेट्टी दूसरे बच्चे की मां बनी। इससे पहले शिल्पा शेट्टी का एक बेटा वियान है। बेटी के जन्मदिन पर सिद्धिविनायक का आशीर्वाद लेने शिल्पा शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंची। बेटी समिषा को गोद में उठाए शिल्पा शेट्टी के साथ बेटा वियान, पति राज कुंद्रा, मां और बहन शमिता शेट्टी नजर आए।
इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी ने बेटी का एक प्यारा वीडियो भी विश करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें समिषा बोलने लग गई हैं, ये भी साफ सुनाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इस क्यूट वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में समिषा टॉयज से खेलती नजर आ रही हैं और मां शिल्पा से बातें करती भी दिख रही हैं।
शिल्पा शेट्टी बेटी के जन्मदिन पर पार्टी रखती है या नहीं ये तो शाम को ही पता चलता है। उम्मीद जताई जा रही है कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी बेटी के एक साल का होने की खुशी में जश्न मनाने वाले हैं। पिछले साल कोरोना के चलते भी पार्टी नहीं हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











