विवेक ओबेरॉय को बगल में आता देख शिल्पा शेट्टी ने बदली जगह? बुरी तरह से ट्रोल, लोग बोले- सलमान की..

शिल्पा शेट्टी कुछ समय पहले रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर खबरों में रही हैंं। लेकिन इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कुछ ऐसा करती नजर आ रही हैं जिसको देखकर लोग हैरान हो गए हैं।
वीडियो में वो सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ स्टेज पर मौजूद है। इस दौरान पोज देते उनको कुछ अजीब हरकत करते देख गया था। कहा जा रहा है कि इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने विवेक ओबेरॉय के बगल में खड़े होना अवॉइड किया है।
जी हां, वीडियो में आप देखेंगे कि शिल्पा शेट्टी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पोज दे रहे थे। जैसे ही पीछे से विवेक ओबेरॉय आते हैं और शिल्पा के बगल में खड़े होने लगते हैं तो शिल्पा झटके से वहां से भागकर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आकर खड़ी हो जाती हैं। इसके बाद ये वीडियो अब चर्चा का हिस्सा है। लोग जो कमेंट्स कर रहे हैं वो भी काफी हैरान करने वाले हैं।
क्या बोले लोग?
लोगों इस वीडियो और शिल्पा शेट्टी की हरकत को सलमान खान से जोड़कर देख रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये सब सलमान के चमची हैं।'' एक ने लिखा, ''इसके पति से तो हर लड़की बच रही है...फालतू के नाटक।'' एक ने लिखा, ''इसलिए अक्षय कुमार ने शादी नहीं की इसके साथ।'' एक ने लिखा, ''रवैया देखो।''
एक ने लिखा, ''क्योंकि शिल्पा सलमान की अच्छी दोस्त हैं।'' एक ने लिखा, ''ऐसे मत करो किसी के साथ। विवेक ओबेरॉय सर अच्छे इंसान है..'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के पीछे क्या सच्चाई है ये तो किसी को नहीं पता है। आप देखिए वायरल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications