Pics: शिल्पा शेट्टी ने मनाया करवा चौथ, राज कुंद्रा से अलग होने की अटकलों पर लगाया विराम
शिल्पा शेट्टी के लिए बीते कुछ महीने काफी ज़्यादा परेशान कर देने वाले थे। उनके पति राज कुंद्रा को पॉर्न फिल्में बनाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद शिल्पा शेट्टी के बारे में भी काफी कुछ लिखा गया जिनमें यहां तक कहा गया कि वो अपने बच्चों के साथ राज कुंद्रा से अलग होने का मन बना चुकी हैं।
लेकिन राज कुंद्रा के जेल से छूटने के बाद शिल्पा शेट्टी ने एक प्यारा सा पोस्ट लिखा था। और अब करवा चौथ के मौके पर उन्होंने अपनी प्यारी सी तस्वीर फैन्स के साथ शेयर की।
शिल्पा शेट्टी ने जहां सुबह सुबह, अपने सास ससुर की भेजी हुई सरगी की तस्वीर शेयर की वहीं उन्होंने लाल जोड़े में अपनी प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैन्स को करवा चौथ की बधाई दी। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, 22 नवंबर 2009 को शादी के बंधन में बंधे थे और तब से इन्हें पावर कपल के तौर पर देखा जाता है।

हर साल शिल्पा शेट्टी की करवा चौथ की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल भी होती रहती हैं। हालांकि, इस साल, फैन्स शिल्प शेट्टी के करवा चौथ पोस्ट में उनके पति राज कुंद्रा को मिस कर रहे हैं। फिलहाल राज कुंद्रा सोशल मीडिया से काफी दूर रह रहे हैं।
बात करें करवा चौथ की तो बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने इस त्योहार की बधाई अपने फैन्स को दी। इनमें पहली बार त्योहार मना रहीं यामी गौतम से लेकर हर साल इस त्योहार को पूरे धूमधाम से मनाने वालीं रवीना टंडन शामिल हैं। वहीं कंगना रनौत ने भी बचपन की यादें शेयर करते हुए लिखा कि उनकी नानी और मां ये व्रत रखती थीं और घर के आदमी उनके भूखे होने का मज़ाक उड़ाते थे। हंसी ठिठोली में ही पूरा त्योहार बीत जाता था।


Click it and Unblock the Notifications











