शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया अक्षय कुमार के साथ चुरा के दिल मेरा गोरिया चली पर डांस करता क्लिप, 28 साल का जश्न

अक्षय कुमार, सैफ अली खान, शिल्पा शेट्टी और रागेश्वरी स्टारर मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी की रिलीज़ को आज 28 साल पूरे हो चुुके हैं। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने फिल्म से अपने और अक्षय कुमार के आईकॉनिक गाने चुरा के दिल मेरा गोरिया चली का एक क्लिप शेयर करते हुए इसका जश्न मनाया।

23 सितंबर 1994 को रिलीज़ हुई मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, अक्षय कुमार के करियर की काफी अहम फिल्म थी। इस फिल्म के साथ उन्होंने एक्शन फिल्मों में अपनी एक अलग जगह कायम कर ली थी। वहीं इस फिल्म के साथ उनकी और सैफ अली खान की जोड़ी सुपरहिट हो गई थी।

shilpa-shetty-celebrates-28-years-of-churake-dil-mera-with-akshay-kumar-on-main-khiladi-tu-anari-ann

दूसरी तरफ, अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी जो उस समय ऑनस्क्रीन सुपरहिट जोड़ी बने, इस फिल्म के बाद ऑफ स्क्रीन भी एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे और एक दूसरे के पक्के दोस्त बन गए थे। शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार की जोड़ी ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दीं जिनमें आखिरी थी 2000 में आई धड़कन।

पुलिस ऑफिसर - एक्टर की कहानी

पुलिस ऑफिसर - एक्टर की कहानी

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी एक मसाला एक्शन फिल्म थी जहां अक्षय कुमार ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल किया था और सैफ अली खान एक हीरो की भूमिका में थे। सैफ अली खान, एक फिल्म में पुलिस ऑफिसर का रोल करने वाले होते हैं और इसके लिए वो एक असली पुलिस ऑफिसर के साथ वक्त बिताना शुरू करते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी का बजट था 3.5 करोड़ रूपये और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दोगुनी कमाई करते हुए लगभग 7.5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 13 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी और ये अक्षय कुमार के करियर की लगातार दूसरी हिट थी। इसके बाद अक्षय कुमार ने खिलाड़ी सीरीज़ के साथ अपना कब्ज़ा जमाया था।

डांसिंग सुपरस्टार बनीं शिल्पा शेट्टी

डांसिंग सुपरस्टार बनीं शिल्पा शेट्टी

इस फिल्म के बाद शिल्पा शेट्टी का करियर भी निकल पड़ा था। इसके पहले 1993 में आई फिल्म बाजीगर से पहले ही उन्हें पहचान मिल चुकी थी। इसके बाद मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी ने शिल्पा शेट्टी को डांसिंग सुपरस्टार बना दिया।

साथ में किया गया कास्ट

साथ में किया गया कास्ट

इस फिल्म में सैफ अली खान के रोल के लिए पहली पसंद सलमान खान थे लेकिन सलमान खान इस फिल्म डेट्स की वजह से नहीं कर पाए वो उस वक्त चार और फिल्में कर रहे थे। सैफ अली खान और अक्षय कुमार को साथ में लोगों ने फिल्म ये दिल्लगी को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद सैफ अली खान को यहां भी कास्ट कर लिया गया।

करने जा रहे हैं रीमेक

करने जा रहे हैं रीमेक

फिल्म का गाना चुरा का दिल मेरा का कवर वर्जन 1995 में आया था। ये बॉलीवुड का पहला हिंदी गाना था जिसका कवर वर्जन आया था। मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी का टाईटल ट्रैक भी काफी आईकॉनिक था। अब 28 साल बाद अक्षय कुमार इस गाने को इमरान हाशमी के साथ अपनी फिल्म सेल्फी के लिए रीमेक करने जा रहे हैं। गाने की एक छोटी सी झलक पहले ही वायरल हो चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X