पीठ जल गई फिर भी शूटिंग की... शिल्पा शेट्टी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताई उस रात की दर्दनाक कहानी
Shilpa Shetty Shocking Incident: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कहलाई जाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। कभी उनके लुक्स और स्टाइल की तारीफ होती है तो कभी वह किसी विवाद में घिरी नजर आती हैं। शिल्पा अपने काम से ज्यादा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। फिलहाल तो शिल्पा शेट्टी का एक पुराना फिल्म की शूटिंग के दौरान का किस्सा सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। शिल्पा शेट्टी ने टुमारो टुडे से बात करते हुए अपने एक दर्दनाक किस्से को लेकर खुलासा किया। जिसे सुनकर उनके फैन्स भी हैरान रह गए।

हिट एक्ट्रेस रह चुकी हैं शिल्पा शेट्टी
दरअसल शिल्पा शेट्टी ने 90s के दौरान का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि वह एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं तभी उनकी पीठ पूरी तरह से जल गई थी। शिल्पा शेट्टी ने उस दर्दनाक पल को याद करते हुए बताया कि वह अपनी कॉश्चयूम भी ठीक से पहन नहीं पा रही थीं इतने दर्द में होने के बाद भी उन्होंने शूटिंग की।
जल गई थी पीठ लेकिन फिर भी किया काम
शिल्पा ने बताया कि इस घटना के बाद से उन्हें काम मिलने लगा। एक्ट्रेस बोलीं कि लोगों ने मेरी लगन और मेहनत देखी। मैं हमेशा काम पूरा करके देती थी। हर हाल में सेट पर पहुंच जाती थी। शिल्पा ने बताया कि HMI लाइट टच होने के बाद उनकी पीठ में बुरी तरह से जलन हो रही थी। मैंने कॉश्चयूम पीछे की आगे करके पहनी और पीछे सुई धागे से सिल दिया। जिससे की जिप ना लगानी पड़े। मैंने अपनी जिंदगी में जी तोड़ मेहनत की है। मैंने हमेशा यही सोचा कि मेरी वजह से किसी का नुकसान ना हो।
इस फिल्म में नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी
आपको बता दें कि शिल्पा का 32 सालों का फिल्मी करियर है जिसमें उन्होंने 60 फिल्में की हैं। उन्होंने कई हिट गाने और कई रियलिटी शोज किए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले शिल्पा शेट्टी को इंडियन पुलिस फोर्स में सीरीज में देखा गया था यह रोहित शेट्टी द्वारा बनाई गई सीरीज थी। वहीं इन दिनों शिल्पा शेट्टी संजय दत्त के साथ कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' की शूटिंग कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











