Pics of the Day: शिल्पा शेट्टी धूमधाम से घर लेकर आईं बप्पा, ज़ोर से चिल्लाईं गणपति बप्पा मोरया, वीडियो वायरल

भले ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर इस समय दुखों का पहाड़ टूटा हो लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी आस्था को डगमगाने नहीं दिया है। हर साल की तरह इस साल भी शिल्पा शेट्टी धूमधाम से अपने गणपति घर ले आई हैं। गणपति लाते हुए शिल्पा शेट्टी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

फैन्स इन तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर शिल्पा शेट्टी का हौसला बढ़ा रहे हैं। कुछ ने शिल्पा की आस्था की तारीफ तो बाकियों ने उनके हौसले को सलाम किया। शिल्पा, बप्पा को घर ले जाते हुए गणपति बप्पा मोरया चिल्लाते हुए दिखीं।

shilpa-shetty-brings-shouts-ganpati-bappa-morya-as-she-brings-home-her-bappa

हालांकि हर बार की तरह शिल्पा शेट्टी ने इस बार बप्पा को लाते हुए अपने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने इससे जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो अपने सोशल मीडिया पर फिलहाल शेयर नहीं किया है। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी हर साल धूमधाम से गणपति का त्योहार मनाती हैं।

घर में रहती है रौनक

घर में रहती है रौनक

हर साल शिल्पा शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर गणपति का त्योहार मनाती है। लेकिन इस बार उनका परिवार बिखरा हुआ है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा फिलहाल एक पॉर्न केस मामले में जेल में बंद हैं। राज कुंद्रा पर पॉर्न फिल्में बनाने और बेचने का आरोप है। पॉर्न फिल्में भारत में बैन हैं।

बहन शमिता भी घर से दूर

बहन शमिता भी घर से दूर

हर साल, हर त्योहार और उत्सव पर शिल्पा शेट्टी का पूरा साथ देती हैं उनकी बहन शमिता शेट्टी। लेकिन इस बार शमिता शेट्टी भी इस मुश्किल घड़ी में शिल्पा से दूर बिग बॉस ओटीटी के घर में बंद हैं। हालांकि शमिता ने पहले ही दिन बताया कि वो घर में आने को लेकर काफी असमंजस में थीं क्योंकि उनका परिवार इस समय बहुत ही बुरे दौर से गुज़र रहा है। लेकिन चूंकि शमिता कमिटमेंट कर चुकी थीं इसलिए वो बिग बॉस के घर पहुंची।

काम पर लौटीं शिल्पा शेट्टी

काम पर लौटीं शिल्पा शेट्टी

वहीं शिल्पा शेट्टी भी काम पर लौट चुकी हैं और सुपर डांसर चैप्टर 4 की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। हर किसी ने शिल्पा के हिम्मत और हौसले की दाद भी दी है। इस तरह कैमरा के सामने आने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए और शिल्पा ने अपने परिवार के लिए वो हिम्मत दिखाई है।

खुश रहने के लिए हो चुकी हैं ट्रोल

खुश रहने के लिए हो चुकी हैं ट्रोल

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से लोग शिल्पा शेट्टी को भी काफी ट्रोल कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब लोगों ने शिल्पा को इस बात के लिए भी सुनाया कि उनके बेटे वियान राज कुंद्रा ने शिल्पा के साथ एक हंसती मुस्कुराती तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। लोगों ने शिल्पा को खुश रहने के लिए भी ट्रोल किया। इस बीच शिल्पा भी लगातार अपने इंस्टाग्राम पर अलग अलग तरीके से मेसेज शेयर कर रही हैं जिनका मतलब निकाल पाना काफी मुश्किल है।

अलग होने की खबरें

अलग होने की खबरें

खबरें ये भी हैं कि शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों वियान राज कुंद्रा और समिषा राज कुंद्रा के साथ अपने पति राज कुंद्रा का घर छोड़कर अलग रहने का फैसला कर लिया है। माना जा रहा है कि शिल्पा नहीं चाहती हैं कि राज के पॉर्न केस की चर्चा और उससे जुड़ी खबरें उनके बच्चों की ज़िंदगी खराब करें।

कमबैक के लिए थीं उत्साहित

कमबैक के लिए थीं उत्साहित

शिल्पा शेट्टी 12 साल बाद हंगामा 2 के साथ अपने कमबैक को लेकर काफी उत्साहित थीं। लेकिन जिस दिन फिल्म रिलीज़ होनी थी उसी दिन उनके पति राज कुंद्रा को जेल में रहने का आदेश दिया गया। इसके बाद से शिल्पा शेट्टी के जीवन का हर दिन संघर्ष भरा रहा है। उम्मीद है कि इस बार बप्पा उनकी सारी परेशानियां दूर कर दें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X