..................... शिल्पा शेट्टी बिग ब्रदर्स बाद बनी बिग डॉन, Shilpa is playing a role of Don - Hindi Filmibeat

शिल्पा शेट्टी बिग ब्रदर्स बाद बनी बिग डॉन

By Staff


अपने काम और अभिनय से ज़्यादा अन्य मामलों में सुर्खियों में रहने वाली अदाकारा है शिल्पा शेट्टी. वे पिछले काफी समय से भले ही एक सुपरहिट फिल्म के लिए तरस रही हों मगर तमाम चर्चा, प्रसिद्धि व अंतर्राष्ट्रीय छवि बनाने में बॉलीवुड की अन्य सभी अदाकाराओं से काफी आगे निकल गई है. वैसे शिल्पा शेट्टी के खाते में एक से लेकर एक हिट फिल्में हैं.

उन्होंने अपने हुस्न, ग्लैमर, शोख, चंचल और नखरीली कटीली अदाओं से दर्शकों व प्रशंसकों का बहुत बडा वर्ग तैयार किया है. वे उम्दा अदाकारा भी है. शिल्पा शेट्टी ने ग्लैमरस लुक से बॉलीवुड के दर्शक वाकिफ हैं, लेकिन उनकी एक्शन स्टाइल को बखूबी अंदाज़ में दर्शक नहीं देख पाएं हैं. अब उनकी ग्लैमरस, एक्शन, मादक और बलखाती अदा को एक साथ दिखा रहे हैं डॉलफिन इंटरनेशनल के श्री नेहरु व श्री बाशा. ये दोनों दक्षिण के निर्माता है और उन्होंने शिल्पा शेट्टी के नाम से ही फिल्म बना दी है. उनकी इस ग्लैमरस, एक्शन से भरपूर फिल्म का नाम है “शिल्पा द बिग डॉन".

इस फिल्म के द्वारा शिल्पा शेट्टी निश्चित रूप से नए अंदाज़ व नए रूप में नज़र आएंगी. यह फिल्म “शिल्पा द बिग डॉन" उनके बॉलीवुड करियर में नया अध्याय ज़रूर लिखेगी, ऐसा इस फिल्म के द्वय निर्माता नेहरु व बाशा का भी मानना है. दोनों का इस फिल्म के बारे में कहना है कि इस फिल्म में हीरोइन प्रधान एक्शन, रोमांटिक व संपूर्ण मनोरंजक फिल्म है.

वे बताते है कि शिल्पा शेट्टी के किरदार का नाम इस फिल्म में माया है. माया की मां ब्याज से कर्ज देने का काम करती है और उन पैसों की वसूली करने के लिए माया को मार पीट, गुंडा गर्दी, लडाई झगडा, शातिरता, धूर्तता, रोमांच, रोमांस व एक्शन सभी कुछ दिखाना पडता है. इसी दौरान उसकी मुलाकात हीरो उपेन्द्र से होती है. उपेन्द्र ने भी माया की मां से ब्याज में पैसे लिए थे. इसी की वसूली के लिए माया जाती है, तब दोनों में पंगा होता है और बाद में प्यार हो जाता है. मगर असली बात यह होती है कि उपेन्द्र ऑटो रिक्षा चालक है और वह माया से बदला लेने के लिए प्यार करता है.

निर्माता बताते हैं कि फिल्म का निर्माण हिन्दी के अलावा दक्षिण की कन्नड व तमिल भाषा में भी किया गया है क्योंकि इस फिल्म के हीरो कन्नड फिल्मों के सुपर डुपर हीरो उपेन्द्र है. उन्होंने बताया की डी. राजेन्द्र बाबू निर्देशित इस फिल्म में पांच गाने हैं. उसके गीतकार अनिल अवस्थी तथा विलियम जॉन हैं. संगीत गुरु किरण ने दिया है तथा प्रचार तंत्र संभाल रहे हैं अशोक भाटिया. यह फिल्म शिल्पा के करियर को नए भविष्य की ओर ले जाएगी. निर्माताओं का मानना है कि शिल्पा की यह फिल्म पूरी अलग अदा व बिल्कुल नए अंदाज़ में हैं. उन्होंने यह भी बताया कि लंदन में भी इस फिल्म की बडी मांग है. शिल्पा को स्क्रिन पर ग्लैमर रूप में देखने की चाहत रखने वाले दर्शकों को यह फिल्म निराश नहीं करेगी. यह फिल्म जनवरी 2008 के प्रथम सप्ताह में रिलीज़ होने जा रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X