बिग बॉस 2 में शिल्पा बनी होस्ट
कलरस चैनल बिग बॉस का दूसरा संस्करण बनाने जा रहा है। इस बार भी शो का होस्ट शिल्पा शेट्टी को बनाया गया है। पहले सीजन में शिल्पा की मौजूदगी ने शो को काफी हिट बना दिया था इसके अलावा शो के विवादित प्रतिभागी भी काफी चर्चा में रहे थे।
कलरस के प्रवक्ता ने बताया कि सितम्बर महीने से शो का प्रसारण किया जाएगा। अभी शो के प्रतिभागियों के बारे में विचार किया जा रहा है। कहा जा रहा है इस बार कुछ अच्छे सेलिब्रिटी को शो में रखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











