शिल्पा बनी दुनिया की सबसे यम्मी मम्मी!
इस इंटरनेशनल सर्वे को कराने वाली ऑर्गेनाइजेनस एसी नीलसेन एक ग्लोबल मार्केटिंग रिसर्च फर्म है जो कि 100 से भी ज्यादा देशों में काम ऑपरेट करती है और जिसके हेडक्वाटर्स न्यू यॉर्क, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका भी स्थित हैं। इसी ऑर्गेनाइजेशन ने दुनिया भर में एक सर्वे कराया जिसका नाम था यम्मी मम्मी। इस सर्वे में सबसे ज्यादा वोट पाकर शिल्पा शेट्टी ने अपने ये टैग हासिल कर लिया।
जब शिल्पा शेट्टी को इस सर्वे में सबसे ज्यादा वोट पाकर जीतने के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा "इस सर्वे का रिजल्ट मेरे लिये बहुत ही शॉकिंग था। मैंने सोचा भी नहीं था कि मुझे इतने ज्यादा वोट्स मिलेंगे। मैं इस सर्वे को जीतने के लिए अपनी बैलेंस्ड डायट, फिटनेस रुटीन को पूरा क्रेडिट देती हूं।" शिल्पा शेट्टी भले ही अब फिल्मों में नज़र नहीं आतीं लेकिन वो टीवी शो में जज के रुप में जरुर नज़र आती हैं। शिल्पा शेट्टी आज भी इतनी खूबसूरत हैं कि उनके साथ काम करने की इच्छा आज भी एक्टर्स रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
