जिद्दी राज की वजह से शिल्पा बनीं मां!
जूम चैनल के शो सुपर फाइट लीग से छोटे परदे पर बतौर निर्माता वापसी करने वाली शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा की जिद के चलते नन्हें वियान की मां बनी हैं ऐसा खुद शिल्पा ने कहा। हालांकि शिल्पा नन्हें युवराज के साथ मातृत्व के सुख का पूरा आनंद उठा रही हैं लेकिन इसके बावजूद अपने मां बनने के पीछे के इस राज को भी वो कभी नहीं भूलतीं।
हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपने शो एसएफएल की टीम को अपने साथ डिनर पार्टी में बुलाया और उसी पार्टी में मज़ाक मज़ाक में शिल्पा ने ये राज़ खोला। उन्होंने कहा "राज़ यूं तो बहुत सिंपल और सीधे हैं लेकिन वो बहुत जिद्दी भी हैं। उन्हीं की जिद की वजह से ये (वियान) मेरी गोद में है।"
यूं तो शिल्पा शेट्टी का फिल्हाल फिल्मों आने का कोई इरादा नहीं है क्योंकि वो अभी तो वियान के साथ बहुत बिजी हैं। हाल ही में एक ब्रैंड के प्रमोशन के सिलसिले में शिल्पा राजधानी दिल्ली आई थीं और उसी समय उन्होंने कहा "इस समय मैं पूरी तरह मातृत्व का आनंद उठा रही हूं। मेरे पास फिल्मों के लिए समय नहीं है। मुझे नहीं मालूम है कि फिल्मों से यह दूरी कब खत्म होगी। मातृत्व बहुत ही शानदार अनुभव है।"
तो बात ये है कि शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों को बाय बाय नहीं कहा है अभी वो सिर्फ अपने बेटे वियान के साथ कुछ समय तक मातृत्व का सुख उठाना चाहती हैं। साथ ही वो अपने शो एसएफएल के निर्माण भी लगी हुई हैं और अपने पति राज की मदद कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
