12 साल बाद शिल्पा शेट्टी की धमाकेदार वापसी- दिलजीत की फिल्म में निभाएंगी दमदार रोल
सुपरस्टार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो करोड़ो दिलों पर राज करती है। इस समय शिल्पा शेट्टी को लेकर जो खबर आ रही है वो फैंस को काफी ज्यादा खुश करने वाली है। दरअसल करीब 12 साल के बाद शिल्पा शेट्टी बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। हम बात कर रहे हैं दिलजीत दोसांझ और यामी गौतम स्टारर फिल्म की जिसको अजीज मिर्जा के बेटे हारून निर्देशित करने जा रहे हैं और ये उनका डेब्यू होगा।
फिल्म में शिल्पा शेट्टी के किरदार को लेकर खबर आ रही है कि वो एक राइटर के रोल में नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि शिल्पा की आखिरी हिंदी फिल्म 2007 में आई 'अपने' थी जिसमें धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल जैसे ऐक्टर्स अहम रोल्स में थे।

इसके बाद वह स्पेशल अपियरेंस के तौर पर ओम शांति ओम के टाइटल ट्रैक, दोस्ताना के गाने 'शट अप ऐंड डांस' और 2014 में आई क्राइम थ्रिलर ढिश्कियाऊं के गाने 'तू मेरे टाइप का नहीं है' में नजर आईं।
इसके बाद से शिल्पा शेट्टी को सिर्फ टीवी शोज में एक जज की भूमिका में ही देखा गया है। अब उम्मीद है कि इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी एक बड़ा धमाका करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications