..................... Shilpa Shetty | Baby Shower | Waiting For New Phase | शिल्पा शेट्टी | गोद भराई | इंतजार है नई जिंदगी का - Hindi Filmibeat

नई जिंदगी का है इंतजारः शिल्पा शेट्टी

shilpa shetty
शिल्पा शेट्टी की बहन शामिता ने अपनी बहन की गोदभराई की रस्म बड़े ही धूं धाम तरीके से सम्मपन्न कराई। इस रस्म के बाद शिल्पा का कहना है कि वह अपनी आने वाली जिंदगी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

शिल्पा ने अपने ट्विटर पर ट्विट किया है 'मेरी गोद भराई के अवसर पर आने वाले सभी दोस्तों का बहुत-बहुत शुक्रिया। बच्चे के लिए दिये गए तोहफे खोल रही हूं और इसी के साथ ही आने वाली जिंदगी का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

शिल्पा ने 2009 में लंदन के व्यवसायी राज कुंदरा से शादी की थी और अगले महीने वह अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। शिल्पा की गोद भराई का कार्यक्रम गुरुवार को उनके जुहू स्थित निवास पर उनकी बहन शमिता शेट्टी और किरण बावा ने आयोजित किया।

शिल्पा ने इस अवसर पर कहा कि आज उनकी जिंदगी का विशेष दिन है। मेरी बहन शिल्पा, दोस्त रूपाली और किरण ने मेरे लिए शानदर गोद भराई के कार्यक्रम का आयोजन किया। बहुत मजा आया।

इस मौके पर मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, रवीना टंडन, समीरा रेड्डी, मान्यता दत्त और फराह खान सहित बॉलीवुड की कई सेलीब्रिटी मौजूद थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X