साई दरबार पहुंची शिल्पा शेट्टी, Video में पति राज कुंद्रा के साथ हाथ जोड़ते दिखीं एक्ट्रेस
बॅालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के लिए साल 2021 दर्द भरा रहा है। जहां पर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पोर्न फिल्म बनाने को लेकर गिरफ्तारी की गई। काफी लंबे समय बाद राज कुंद्रा जेल से बाहर आए। साल 2022 में पहली बार शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ दिखाई दी हैं।
कुछ दिन पहले शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ शिरडी साई दरबार में हाजिरी लगाने पहुंची। शिल्पा शेट्टी ने इसका एक वीडियो शेयर किया है जहां पर वह अपने पति राज कुंद्रा के साथ साई के दरबार में हाथ जोड़कर खड़ी नजर आ रही हैं। लंबे समय जेल में रहने के बाद जब से राज कुंद्रा ने अपने घर में वापसी की है तो वह मीडिया से दूर रह रहे हैं।

यहां तक कि शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों और घर का जो भी वीडियो अपलोड करती हैं उसमें कहीं पर भी राज कुंद्रा नजर नहीं आते हैं। शिल्पा शेट्टी के साई दरबार में जाने की वजह यह मानी जा रही है कि साल 2022 में शिल्पा शेट्टी के परिवार पर कोई मुसीबत ना आए और साथ ही शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी बिग बॅास 15 का सीजन जीत जाए । शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ जो वीडियो साझा किया है।

शिल्पा शेट्टी पहुंची मंदिर
यहां पर शिल्पा ने पिंक रंग का सलवार कमीज पहना हुआ है। साथ ही प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है कि सबका मालिक एक। श्रद्धा और सबुरी, ओम साई राम। शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं।

शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा एक साथ
बता दें कि शिल्पा शेट्टी लगातार बीते दो महीने से कई मंदिर के दर्शन कर चुकी हैं। यहां तक कि जब राज कुंद्रा जेल में थे तो शिल्पा शेट्टी ने वैष्णो देवी के दर्शन भी किए थे। शिल्पा शेट्टी ने पोर्न फिल्म केस के बीच घर से परेशानी दूर करने के लिए हर साल की तरह पिछले साल भी गणपति की स्थापना घर पर की थी। राज कुंद्रा के जेल से बाहर आने के बाद शिल्पा शेट्टी हिमाचल प्रदेश गई थीं।

पति राज कुंद्रा के साथ
पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी ने चामुंडा देवी, ज्वालामुखी मंदिर के भी दर्शन किए थे। ज्ञात हो कि राज कुंद्रा को मॉडल के साथ धोखा करके पोर्न फिल्म बनाने का आरोप लगाया गया था। साथ ही उनकी कंपनी और बैंक खातों की भी कड़ी जांच की गई थी। गिरफ्तारी के बाद जमानत की राह देखते हुए अश्लील फिल्म से जुड़े मामले में राज कुंद्रा को 2 महीने बाद सितंबर में जमानत पर रिहाई मिली।


Click it and Unblock the Notifications











