..................... Shilpa Shetty and Raj Kundra immersed Bappa with great pomp, did a vigorous dance on the drums, watch video - Hindi Filmibeat

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने धूम-धाम से किया बप्पा का विसर्जन, ढोल नगाड़े पर किया ताबड़तोड़ डांस, Video

shilpa shetty

Shilpa Shetty and Raj Kundra immersed Bappa: गणपति उत्सव के खास मौके पर आम से लेकर खास तक सभी मिलकर इन दिनों को धूमधाम मनाते हैं। सलमान खान, अंकिता लोखंडे, अनन्या पांडे के साथ ही शिल्पा शेट्टी ने भी हर साल की तरह इस साल भी बप्पा का स्वागत किया। वहीं आज उन्होंने बप्पा का विसर्जन भी किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अट्रैक्टिव लुक में नजर आईं शिल्पा शेट्टी
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी बहुत ही खूबसूरत चोलीदार कुर्ती और शरारा पहने दिखीं। वहीं शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने भी पीले रंग का कुर्ता और पायजामा पहना हुआ था। दोनों के साथ बेटी समीक्षा भी नजर आ रही है। तीनों ने ही एक ही रंग के कपड़े पहने थे।

शिल्पा ने किया पैपराजी के साथ डांस
खास बात यह है कि विसर्जन के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने एक बड़ा प्रोग्राम रखा था। उन्होंने कई मीडिया कर्मियों को भी बुलाया था। इस मौके पर एक्ट्रेस ने जमकर डांस किया। कभी वह पति के साथ डांस करती नजर आ रही तो कभी वह अपने बेटी को डांस करवाती दिख रहीं। इतना ही नहीं शिल्पा ने इस खास मौके पर पैपराजी को भी बुलाकर नचवाया।

शिल्पा की मां और बहन भी आईं नजर
बप्पा की विदाई के समय शिल्पा के सभी करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल थे। जहां शिल्पा का परिवार एक ही रंग के कपड़ों में नजर आ रहा था तो वहीं शमिता शेट्टी हरे रंग के सूट और शिल्पा की मां लाल रंग के सूट में नजर आ रही थीं।

यूजर्स ने जमकर किए कमेंट्स
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा लगता है राज कुंद्रा ने अब मास्क लगाना छोड़ दिया। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा शिल्पा हर बार ही धूमधाम से बप्पा का विसर्जन करती हैं। तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा इतनी जल्दी बप्पा का विसर्जन कौन करता है। कम से कम 3 दिन तो रखतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X