शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर SEBI ने लगाया 3 लाख का जुर्माना, यहां जानिए क्यों

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक ओर पोर्न फिल्मों के केस में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वहीं, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों का उल्लंघन करने के मामले में शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सेबी ने यह ज़ुर्माना 1 सितंबर 2013 से 23 दिसम्बर 2015 की अवधि के लिए लगाया है।

अक्टूबर, 2015 में वियान इंडस्ट्रीज ने चार लोगों को पांच लाख शेयरों का तरजीही आवंटन किया था। इसके अलावा राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को 2.57 करोड़ रुपये (प्रत्येक) के 1,28,800 (प्रत्येक) शेयरों का आवंटन किया गया था।

Shilpa Shetty And Raj Kundra

इस आवंटन के बाद दोनों को सेबी के नियम के मुताबिक शेयरों के 10 लाख रुपये से ज्यादा के किसी भी खरीद-फरोख्त की जानकारी कंपनी को देनी जरूरी थी। यही नहीं, कंपनी को भी यह जानकारी दो दिनों के अंदर स्टॉक एक्सचेंज को भी देनी थी। लेकिन सेबी ने जांच में यह पाया कि उन्होंने निर्धारित वक़्त में इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X