शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर किया 50 करोड़ की मानहानि का केस, कहा- सभी आरोप हैं झूठे
बीते हफ्ते शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। इस मामले पर अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने कदम उठाया है और शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। साथ ही उन्होंने शर्लिन चोपड़ा से 'सार्वजनिक माफी' की भी मांग की है।
शिल्पा और राज कुंद्रा के वकील ने कहा, "शर्लिन चोपड़ा द्वारा राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत, झूठे, तुच्छ, निराधार और बिना किसी सबूत के हैं। यह सब शर्लिन चोपड़ा ने राज और शिल्पा की छवि को बदनाम करने के लिए और पैसे वसूली करने के लिए किया है।"

बता दें, शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा-राज के वकीलों की ओर से चेतावनी के बावजूद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। शर्लिन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उन्होंने राज कुंद्रा के 'जेएल स्ट्रीम' कंपनी के लिए 3 वीडियो शूट किए थे, लेकिन उन्होंने वादे के मुताबिक पैसे नहीं दिए। साथ ही कहा था कि राज कुंद्रा जिस्म की नुमाइश करवाने के बाद कलाकारों को पेमेंट नहीं करते।


Click it and Unblock the Notifications