राज कुंद्रा की गाड़ी के आगे भागा शिल्पा शेट्टी का बॉडीगार्ड, VIDEO देख फैंस ने बोला जबरदस्त
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में 2 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर घर वापस आ चुके हैं। राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म केस के मामले में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।
इस पूरे मामले में कई बार जमानत की अपील करने के बाद आखिरकार राज कुंद्रा को 20 सितंबर को जमानत मिल गई। 21 सितंबर को राज कुंद्रा अपने परिवार के पास घर लौट आए। जेल से बाहर आते हुए और घर पहुंचने तक राज कुंद्रा को कई बार कैमरे में कैद किया गया।

राज कुंद्रा की खराब हालत देखकर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। राज कुंद्रा की कई तस्वीरों और वीडियो के बीच एक ऐसा नजारा सामने आया है जिसकी हर किसी ने तारीफ की। शिल्पा शेट्टी के बॉडीगार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शिल्पा शेट्टी बॅाडीगार्ड
इस वीडियो में जिस तरह शिल्पा शेट्टी के बॅाडीगार्ड राज कुंद्रा की गाड़ी के आगे भाग रहे हैं उसे देखकर हर कोई हैरान भी है और साथ ही उनकी वफादारी भी कर रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि शिल्पा के बॅाडीगार्ड राज कुंद्रा की सुरक्षा के लिए गाड़ी के आगे तेजी से भाग रहे हैं। राज की गाड़ी पीछे-पीछे चल रही है। बॅाडीगार्ड गाड़ी के लिए रास्ता बना रहे हैं और तेजी से भाग रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी के बॅाडीगार्ड की तारीफ
इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने शिल्पा के बॅाडीगार्ड रवि की मेहनत और वफादारी की तारीफ की है। इस वीडियो में देखेंगे कि राज कुंद्रा जमानत मिलने के बाद अपनी काली मर्सडीज कार से घर पहुंचते हैं। घर पहुंचने के रास्ते में बॅाडीगार्ड रवि रास्ता खाली करवाता है। जिससे वहां मौजूद भीड़ हटने लगती है।

राज कुंद्रा जेल से बाहर फोटो
बॅाडीगार्ड रवि का ये वीडियो सेलिब्रेटी फोटोग्राफर वायरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को अभी तक 7 लाख से अधिक बार देखा गया है। इस वीडियो को देखने के बाद ढेर सारे यूजर्स ने बॅाडीगार्ड रवि को उनके काम के लिए सलाम किया और इसे प्रेरणादायक वीडियो बताया है।


Click it and Unblock the Notifications