..................... Shilpa Shetty and Raj Kundra accused of fraud of Rs 60 crores by a man named Deepak Kothari - Hindi Filmibeat

60 करोड़ की धोखाधड़ी में फंसे मियां-बीवी, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लगे गंभीर आरोप, क्या है पूरा मामला?

Shilpa Shetty Raj Kundra

Shilpa Shetty Raj Kundra Fraud Case- अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा आए दिन किसी ना किसी नई मुसीबत में पड़ते हैं और अब उनपर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पता चला है कि EOW यानि आर्थिक अपराध शाखा ने उनपर 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

खबरें हैं कि इस आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति भी शामिल है जिसके नाम का खुलासा नहीं हो पाया है। दीपक कोठारी नाम के एक शख्स ने शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राजस कुंद्रा पर आरोप लगाया है कि दोनों ने उनसे 60 करोड रुपए की धोखाधड़ी की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिल्पा शेट्टी और कुंद्रा की जो कंपनी अब बंद हो चुकी है बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड इसमें शामिल थी।

व्यापार के बहाने लिए पैसे

दीपक कोठारी का आरोप है कि साल 2015 से 2023 के बीच बिजनेस को बढ़ाने के बहाने से पैसे लेकर उनको निवेश किया गया था और कथित तौर इस रकम को अपने खुद के खर्चे के लिए इस्तेमाल किया था। इन गंभीर आरोपों के बाद कोठारी ने अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से मदद की गुहार लगाई है। इसके अलावा कोठारी ने आरोप लगाया कि इस मामले में एक व्यक्ति और शामिल है जिसका नाम राजेश आर्य है, इसी व्यक्ति ने उनको शेट्टी और कुंद्रा से मिलवाया था। राजेश आर्य ने कंपनी के लिए 12% वार्षिक ब्याज दर पर 75 करोड़ रुपए का कर्ज मांगा था।

देखने वाली बात होगी कि दीपक कोठारी के इन आरोपों बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की तरफ से क्या रिएक्शन आएगा। इसके पहले भी उनपर दीपक कोठारी आरोप लगा चुके हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पहले भी अश्लील फिल्में बनाने को लेकर सुर्खियों में आए थे और काफी समय के लिए वो लोगों और मीडिया की नजरों से गायब हो गए थे। इस केस में ईओडब्ल्यू क्या करता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Read more about: shilpa shetty raj kundra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X