तब्बू के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी और फराह की पायजामा पार्टी, अब सामने आई तस्वीर!

अभिनेत्री तब्बू ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं और अभी भी लगातार काम कर रही हैं। लेकिन इस वक्त उनके जन्मदिन की पार्टी को लेकर चर्चा है। दरअसल तब्बू अपना जन्मदिन 4 नवंबर को मनाती हैं लेकिन अब उनकी पायजामा पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल उन्होने अपने करीबी दोस्तों शिल्पा शेट्टी और फराह खान कुंदर के साथ सोमवार को अपना जन्मदिन मनाया था और इस दौरान वो काफी मस्ती करती नजर आईं थीं।
Recommended Video
तब्बू के जन्मदिन की इस पार्टी को थोड़ा खास बनाने के लिए शिल्पा और फराह ने प्लान किया था और अपनी पार्टी को एक पायजामा पार्टी में बदल दिया था। इसके बाद उनकी जो तस्वीरें सामने आईं वो फैंस को काफी पसंद आर रहीं हैं। तस्वीर में बर्थडे गर्ल तब्बू, फराह खान कुंदर और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा नजर आ रहीं हैं।
फराह खान ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "पायजामा पार्टी .. औपचारिक रूप से तैयार @tabutiful का जन्मदिन मना रहा है, धन्यवाद @theshilpashetty ने हमें बास्टियन और खदान पर उतरने का वादा किया।" तीनो काफी मस्त लग रहे हैं और आराम से तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं।
इसके बाद लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी अपनी तरह से प्यार बरसा रहे हैं। शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता ने भी एक कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी साझा की है। इसके अलावा उन्होने प्यारा सा कमेंट भी किया है।
वर्कफ्रंट
तब्बू की बात करें तो आखिरी बार वो कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आईं थीं और उनको काफी पसंद किया गया था। हालांकि इस वक्त वो अजय देवगन के साथ फिल्म दृश्यम 2 को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी एक वेब सीरीज को लेकर खबरों का हिस्सा है। फराह खान की बात करें तो उनके कुछ धमाकेदार प्रोजेक्ट्स अगले साल सामने आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











