सलमान खान के साथ द-बैंग टूर का हिस्सा होंगी शिल्पा? इन सितारों का भी नाम आया सामने!
सुपरस्टार सलमान खान का द-बैंग टूर काफी मशहूर है और हर वो अलग अलग सितारों के साथ इस टूर के लिए सफर करते हैं। लेकिन इस वक्त जिस अभिनेत्री का नाम सामने आ रही है वो आपको चौकाने के लिए काफी है। खबरें हैं कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी द-बैंग टूर पर प्रदर्शन का हिस्सा इस बार बनने वाली हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं होगा जब शिल्पा शेट्टी सलमान खान के साथ किसी स्टेज को शेयर करेंगी।
बल्कि इसके पहले भी शिल्पा शेट्टी और सलमान खान अवॉर्ड शो और लाइव इवेंट में एक साथ परफॉर्म कर चुके हैं। इसके अलावा सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने साथ में काम किया है। ये दोनों गर्व, औज़ार, फिर मिलेंगे और शादी करके फंस गया यार जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान के इस ग्रुप में ना सिर्फ शिल्पा शेट्टी बल्कि जैकलीन फर्नांडीज, सई मांजरेकर और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं।
खबरों की मानें तो गायक और अभिनेता गुरु रंधावा भी इस दौरे पर साथ नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आईं थीं कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ द-बैंग टूर का हिस्सा हो सकती हैं, लेकिन उनकी शादी की अफवाहों के कारण, यह पुष्टि नहीं हुई है कि क्या वह अभी भी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।
ये टूर 10 दिसंबर से रियाद में लाइव ऑडियंस के सामने शुरु होने जा रहा है। वर्कफ्रंट पर सलमान खान इन दिनों टाइगर 3, किक 2 और भाईजान जैसी फिल्मों के लिए बिजी चल रहे हैं। टाइगर 3 के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications