..................... Shilpa Shetty ageing like a fine wine shilpa shetty at 48 shows boldest curves in monikini - Hindi Filmibeat

शिल्पा शेट्टी ने 48 की उम्र में उतार फेंकी साड़ी और मोनोकिनी में दिखाय हुस्न, राखी सावंत ने भी किया कमेंट

Shilpa Shetty

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और खूबसूरती से नई एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं। 48 की उम्र में भी शिल्पा काफी फिट और स्लिम ट्रिम हैं। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

अब हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में शिल्पा प्रिंटिड मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल के पास खड़ी होकर पोज दे रही हैं। इस मोनोकिनी में शिल्पा अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं।

शिल्पा शेट्टी इस तस्वीर में चश्मा लगाकर स्विमिंग पूल के किनारे खड़ी हैं और सन बाथ ले रही हैं। इस तस्वीर में शिल्पा बेहद ही हॉट लग रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "टस्कन सन के नीचे बाथ लेते हुए। यह स्थान डिवाइन है और इसे 3 हजार वर्षों से पवित्र जल के रूप में भी जाना जाता है। गर्म झरनों का पानी पृथ्वी के केंद्र से बह निकला है, जिससे इसके संपर्क में आने वालों को भारी स्वास्थ्य लाभ होता है। इसका अनुभव करने के लिए धन्य और कायाकल्प महसूस करें।"

शिल्पा शेट्टी के इस फोटो पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "कौन बोलेगा कि यह 48 साल की हैं। हॉटनेस देखा है इनका।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ऐसा फिगर काश मेरा भी होता। बहुत मेहनत होती है इसके पीछे।" एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो संतूर वाली मम्मी से भी ज्यादा यंग लग रही हैं।"

बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1993 में फिल्म 'बाजीगर' से की थी। इस फिल्म में शिल्पा कैमियो करती नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद शिल्पा 'मैं खिलाड़ी तू अनारी' में लीड रोल निभाती नजर आई थीं। इस फिल्म से शिल्पा रातोंरात सुपरस्टार बन गई थीं।

Read more about: shilpa shetty bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X