शिल्पा शेट्टी ने कहा साबित करें मैंने 9 करोड़ की धोखाधड़ी की!
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पिछले कुछ समय से कानूनी दावपेंचो से घिरे हुए हैं। कभी आईपीएल फिक्सिंग को लेकर और अब कंपनी में धोखाधड़ी करके पैसे निवेश कराने को लेकर। खबर के अनुसार शिल्पा शेट्टी पर कोलकाता की एक कंपनी ने शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कंप्लेन कराई है कि उन्होंने धोखे से नौ करोड़ रुपये का निवेश अपनी कंपनी में कराया है।
पूरी खबर कुछ यूं है कि शेक्सपीयर साराणी धाने में एमके मीडिया प्राइवेट लिमिटेड जिसके मालिक मनोज जैन हैं, के प्रतिनिधी देबाशीष गुहा की कंप्लेन है कि मुंबई के बांद्रा स्थित एसेंशियल स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की मालिक शिल्पा शेट्टी और रिपु सदन कुंद्रा ने धोखे से देबाशीष से करीब नौ करोड़ रुपये का निवेश अपनी कंपनी में कराया है। इस शिकायत के चलते शिल्पा शेट्टी को जेल तक जाना पड़ सकता है।
लेकिन शिल्पा शेट्टी ने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए ट्विटर पर कहा है क्या बकवास खबर है। मैं चैलेंज करत हूं मनोज जैन को कि वो अपने इस बेकार की क्लेम के पक्ष में सबूत पेश करें। उनकी दो मिनट की ये पब्लिसिटी के चलते मैं अपनी सालों की इज्जत को दाव पर नहीं लगा सकती।
कोलकाता पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच शुरु की जा चुकी है। शिल्पा शेट्टी ने कंपनी के मालिक मनोज जैन से कहा था कि वो दो साल में नौ करोड़ की दुगनी रकम उन्हें वापस करेंगी। इस निवेश को लेकर मनोज जैन की कंपनी को ईएसपीएल के करीब 30 लाख के इक्विटी शेयर भी दिये गये हैं।
फिल्हाल ये मुकदमा कोलकाता के हाईकोर्ट में दर्ज कराया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












