..................... Shilpa is Sexiest yogi in world | सेक्सी योगाचार्या शिल्पा के वीडियो की धूम - Hindi Filmibeat

सेक्सी योगाचार्या शिल्पा के वीडियो की धूम

By Staff

Shilpa Shetty
शिल्पा शेट्टी इन दिनों फिर चर्चा में हैं और हमेशा की तरह अपनी फिल्मों के कारण नहीं बल्कि किसी और वजह से. दरअसल इस बार उन्होंने शिल्पाज योगा के नाम से एक फिटनेस डीवीडी जारी की है, जिसने यूरोपियन मार्केट में धूम मचा रखी है और वहां के फिटनेस उस्तादों की डीवीडी बिक्री को भी पीछे छोड़ दिया है.

जल्दी ही इस डीवीडी को हिन्दी में डब करके भारत में काफी धूमधाम के साथ रिलीज करने की तैयारी है. केरल की खूबसूरती के बीच मनीषा झा के निर्देशन में बनी इस डीवीडी की फोटोग्राफी जैमी स्वाल्ड्स ने की है.

कहने की जरूरत नहीं कि इस सेक्सी योगाचार्या की सीधी टक्कर बाबा रामदेव से है. हालांकि खुद बाबा की शिष्या रह चुकी शिल्पा इस बात से इनकार करती हैं कि उन्होंने बाबा की तरह योग को गहराई से प्रस्तुत किया है.

उनका इरादा इस डीवीडी के जरिए आम लोगों को फिटनेस के प्रति जागरुक करना है. वे इस डीवी़डी में बताएंगी कि योग के माध्यम से उनके जैसा खूबसूरत शरीर कैसे बनाया जा सकता है.

बहरहाल इस डीवीडी के जरिए दर्शकों को न सिर्फ शिल्पा से फिटनेस और योग के टिप्स लेने का बल्कि इसी बहाने उनके खूबसूरत शरीर के एक-एक उतार-चढ़ाव को देखने का भी मौका मिलेगा...


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X