प्रेम की निशानी देखने गए शिल्पा-राज
शिल्पा शेट्टी और उनके लंदन निवासी प्रेमी राज कुंदरा बीते सोमवार को प्रेम की अनूठी निशानी ताज महल देखने गए।
शिल्पा ने राज के साथ तकरीबन एक घंटे का समय ताज महल को देखने में बिताया। शिल्पा को देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा हो गई थी लेकिन उनके सुरक्षा गार्डों ने मामला सम्हाल लिया था।
शिल्पा और राज की मुलाकात बिग ब्रदर के जीतने के बाद सन् 2007 में हुई थी। दोनों ने उसके बाद व्यवसाय में साझेदारी की है। दोनों का व्यवसाय काफी फलफूल रहा है। जल्दी ही दोनों शादी करने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications











