शिल्पा ने रॉयल्स पर करोड़ों लगाए
लगता है कि बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने क्रिकेट को काफी गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है तभी तो आईपीएल की दूसरी पारी में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को प्रसिद्ध करने के लिए उन्होंने अपने ब्यायफ्रैंड राज कुंदरा के साथ मिलकर एक करोड़ रूपए से अधिक की राशि लगाई है। जिसका प्रयोग टीम के लिए एक संगीत वीडियों को तैयार करने के लिए किया जाएगा।
आनंद राज आनंद द्धारा लिखे गए गीत को सुनिधि चौहान ने गाया है। इस गीत का वीडियों केन घोष ने तैयार किया है। इस वीडियों के लिए शिल्पा व राज ने एक निजी जेट विमान को भी किराए पर लिया है।
हल्ला बोल के नाम से तैयार किए गए इस संगीत वीडियों को पिछले मंगलवार को रिलीज किया गया है। इस वीडियों को जयपुर में शूट किया गया है। इस संगीत वीडियों में कम से कम 100 जुनियर कलाकारों, 10 हाथियो, घोड़ो और रथ को शामिल किया गया है।
शिल्पा ने इस बारे में बताया कि मैं टीम को प्रचारित करने के लिए काफी कुछ कर रही हूं ताकि आने वाले मैंचों में हमारी टीम को जनता का काफी सपोर्ट मिले।


Click it and Unblock the Notifications











