अमिताभ के पड़ोस में शिल्पा की गृहस्थी
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके भावी पति 22 नवंबर को शादी के बाद जूहू स्थित अपार्टमेंट में गृहस्थी बसाएंगे। शिल्पा और राज का यह अस्थायी आशियाना बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के आवास 'जलसा' के सामने ही स्थित अपार्टमेंट में है।
शिल्पा और राज का सपनों का घर अभी तैयार न होने की वजह से फिल्मकार वासु भगनानी के इस अपार्टमेंट में कुछ अर्से तक उनके रहने की व्यवस्था की गई है। बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की इंटीरियर डिजाइनर पत्नी सुजैन उनके घर को सजाने में व्यस्त हैं। फरवरी या मार्च में वे अपने नए घर में रहने के लिए पहुंचेंगे।
अभिनेत्री को शादी के बाद राज के लंदन से मुंबई में बसने के निर्णय की खुशी है। शिल्पा के एक मित्र के मुताबिक शादी के बाद राज के स्थाई रूप से मुंबई में बसने के निर्णय से शिल्पा वास्तव में बहुत खुश हैं।
विवाह के फौरन बाद शिल्पा और राज तिरूपति में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। इसके बाद वे शिल्पा की आध्यात्मिक गुरु श्री अम्मा का आशीर्वाद लेने के लिए चेन्नई जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications