बच्चों की ख्वाहिशमंद है शिल्पा शेट्टी

30 वर्षीय शिल्पा को ब्रिटेन के रियलिटी टीवी शो बिग ब्रदर के दौरान लोकप्रियता मिली। इसी दौरान शिल्पा की मुलाकात राज कुंदरा से हुई। शिल्पा से मिलने के बाद राज ने अपनी पहली पत्नी कविता से तलाक ले लिया।
अब शिल्पा चाहती है कि जल्दी से उनका घर बसे। हाल में शिल्पा और राज ने मिलकर वेब्रिज में पांच मिलियन पाउंड में सात बेडरूम वाला एक घर खरीदा है जिसमें पहले से ही बच्चों की एक नर्सरी है।
शिल्पा ने घर में रहने की लगभग सारी व्यवस्था कर दी है। फिलहाल सुनने में आ रहा है कि इस साल अक्टूबर में दोनों शादी करने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications











