नई बुलंदियों को छुएगा जूम चैनल

Zoom Channel
कुछ दिनों पहले ही वनइंडिया पर हमने खबर प्रकाशित की थी कि लंबे समय से बंद जूम चैनल को शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक शो के साथ लांच करेंगे। यह शो अमेरिका के शो कंटेंडर का हिन्दी संस्करण होगा। सच पूछिए तो यह शो जूम चैनल को एक नई बुलंदियों तक ले जायेगा।

जूम चैनल के जनरल मैनेजर मार्केटिंग राहुल सेठी का कहना है जूम चैनल पिछले 8 साल से लगातार ऊंचाईयों को छू रहा है। 2004 में लांच होने के बाद यह चैनल एकाएक बॉलीवुड का नम्बर वन चैनल बन गया। जूम चैनल भारत समेत 28 देशों में सफलतापूर्वक चल रहा है।

वनइंडिया ने खबर प्रकाशित की थी कि शिल्पा शेट्टी और राज जिस शो को लॉन्‍च करेंगे उसे बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल होस्ट करेंगी और संजय दत्त भी बीच-बीच में अपनी झलक दिखाते रहेंगे। इस साल के अगस्त माह में यह शो टीवी पर टेलीकास्ट होगा। खास बात यह है कि इस दौरान जूम चैनल नये कलेवर में दिखेगा।

इस शो की खासियत यह होगी कि यह जूम चैनल की बॉलीवुड गॉसिप और न्यूज से हटकर एक नया फ्लेवर देगा। इस नये शो में देश के कोने-कोने से चुनकर कुछ रेसलर्स लाए जाएंगे और हर हफ्ते उनके बीच प्रतियोगिता होगी जो जीतेगा वो शो में आगे जाएगा और जो हारेगा वो शो से एलिमिनेट हो जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X