जेड के नाम पर फूड ब्रांड शुरू करेंगी शिल्पा

गौरतलब हो कि बिग ब्रदर २००७ के दौरान गुडी ने शिल्पा को "शिल्पा पोपा-डोम" कहकर ताना मारा था। बाद में शिल्पा ने यह प्रतियोगता जीत ली थी और जेड गुडी को भारत में काफी नफरत मिली थी।
वहीं ब्रिटेन में भी इस तरह की नस्लवादी टिप्पणी के कारण जेड को कई कार्यक्रमों से हाथ धोना पड़ा था। बाद में गुडी ने शेट्टी से माफी मांग ली थी।
बिग ब्रदर के भारतीय संस्करण में जेड ने हिस्सा लिया था लेकिन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के कारण बीच में ही छोड़कर चली गईं थी।, बाद में इस बीमारी से उनकी मौत हो गई।
अब शिल्पा उनकी याद में खाद्य ब्रांड शुरू कर रहीं है। शिल्पा की योजना है कि इसकी श्रृंखला खोली जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











