शिल्पा ने जरमाइन को जयपुर घुमाया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने माइकल जैक्सन के बड़े भाई जरमाइन जैक्सन को जयपुर की सैर कराई। जरमाइन एक संगीत एलबम की रिकार्डिंग की सिलसिले में भारत आए हुए है।
शिल्पा के साथ उनके प्रेमी राज कुंदरा भी थे। ये लोग पहले ताजमहल देखने गए उसके बाद जयपुर गए। शिल्पा ने इस बारे में बताया कि वे अपने निजी दौरे पर है। वे चाहतीं है कि अपने दोस्तों को भारत का असली परिचय करवाए।
राज और जरमाइन काफी खुश नजर आ रहे थे। दोनों को इतनी खुबसूरत अभिनेत्री का साथ जो मिला था। गौरतलब हो कि जरमाइन और शिल्पा बहुत अच्छे दोस्त है दोनो की दोस्ती उस दौरान हुई थी जब शिल्पा के साथ बिग ब्रदर में नस्लीय भेदभाव हुआ था।
More from Filmibeat
जयपुर जरमाइन जैक्सन माइकल जैक्सन राज कुंदरा शिल्पा शेट्टी jaipur jermaine jackson michael jackson raj kundra shilpa shetty


Click it and Unblock the Notifications











