जरमाइन जैक्सन को शिल्पा की दावत
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के भाई जरमाइन जैक्सन को शिल्पा शेट्टी ने रात्रि भोज पर आमंत्रित किया। जरमाइन भारत में आए हुए है वे अदनान सामी के साथ एक एलबम रिकार्ड कर रहे है।
जरमाइन ने शिल्पा का आवेदन स्वीकार किया और उनके घर गए। वहां शिल्पा के प्रेमी राज कुंदरा, उनकी मां सुनंदा और कुछ दोस्तों से मुलाकात की। सब ने मिलकर बिग बॉस 3 की पहली कड़ी देखी जिसमें शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी भाग ले रहीं है।
गौरतलब हो कि बिग ब्रदर में भाग लेने के दौरान शिल्पा और जरमाइन में अच्छी दोस्ती हो गई थी। जब शिल्पा के साथ नस्लभेद का व्यवहार किया गया था तो उस वक्त जरमाइन ने उन्हें भावनात्मक रूप से सहारा दिया था। तब से दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई है।
जेड गुडी के अंतिम संस्कार के समय भी दोनों की मुलकात हुई थी।
adnan sami अदनान सामी बिग बॉस 3 शमिता शेट्टी शिल्पा शेट्टी bigg boss 3 shamita shetty shilpa shetty


Click it and Unblock the Notifications