गुडी से काफी कुछ सीखा: शिल्पा
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का कहना है कि उन्होंने टेलीविजन की दिवंगत कलाकार जेड गुडी से काफी कुछ सीखा है।
कैंसर की मरीज गुडी का 22 मार्च को निधन हो गया था। वेबसाइट 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट द टाइम्स डॉट को डॉट जेडए' के साथ बातचीत में शिल्पा ने ये बातें कही।
गुडी की मौत पर शिल्पा ने कहा, "दो वर्ष पूर्व हम टेलीविजन पर लड़ रहे थे लेकिन अब जब मैं मुड़कर देखती हूं तो लगता है काफी कुछ पीछे छूट गया है।"
शिल्पा ने कहा, "जीवन में कुछ भी निश्चित नहीं है। मैं कामना करती हूं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"


Click it and Unblock the Notifications











