भोजन पर ध्‍यान देती है अभिनेत्रियां

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इस बारे में कहा कि वे किसी भी तरह के भोजन को नजरअंदाज नहीं करती। वे प्रतिदिन 2000 कैलोरी ग्रहण करती हैं।
शिल्पा ने कहा कि गुरुवार को छोड़कर प्रतिदिन वे मांसाहारी भोजन करती हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए समय से भोजन करना आवश्यक है।
अभिनेत्री सेलिना जेटली ने कहा कि भोजन के साथ-साथ वे नियमित व्यायाम भी करती हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रतिदिन सात से आठ कप हरी चाय पीती है।
अभिनेत्रियों के साथ-साथ अभिनेता भी भोजन पर विशेष ध्यान देते हैं। अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि वे प्रतिदिन 1,500-2,000 कैलोरी लेते हैं। उन्होंने कहा कि वे जलपान में अच्छी मात्रा में आहार लेते हैं। शेट्टी ने कहा कि वे खाने में हर तरह की चीजें लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications