ज्योती में नजर आयेंगी शिल्पा अग्निहोत्री!

आपको बता दें कि शिल्पा अग्निहोत्री की एंट्री हाल ही में धारावाहिक ज्योती में हुई है। उसमें वो एक सिंगल मां का किरदार निभा रही है। शिल्पा जितनी सुंदर हैं उतने ही ज्यादा उनके विचार भी सुंदर हैं।
शिल्पा इससे पहले स्टार प्लस के चर्चित और लोकप्रिय धारावाहिक "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" में गंगा के किरदार में नजर आ चुकी है। और एक लंबे अरसे के बाद वो टीवी पर वापसी कर रही हैं।
वैसे आपको बता दें कि ज्योती धारावाहिक इस हफ्ते बेहद रोमांचक रूप में आपको नजर आयेगा। ज्योती इस हफ्ते फैसला लेगी कि वो किसके साथ शादी करेगी। वो कबीर की जीवनसंगिनी बनेगी या फिर पंकज के पास वापस लौट जायेगी। इसका जवाब जानने के लिए देखते रहिए ज्योती इमेजिन पर।


Click it and Unblock the Notifications











