' ब्रेकअप?..' अंशुला कपूर की शादी में नहीं दिखे शिखर पहाड़िया, फैंस ने लगा दी सवालों की झड़ी

Shikhar Missing From Anshula Wedding: अंशुला कपूर की शादी में पूरे कपूर परिवार ने जमकर मस्ती की। जी हां, बोनी कपूर के बेटी और अर्जुन कपूर की सगी बहन ने शादी रची ली। इस मौके पर कुछ ऐसा मिसिंग था जिसको देखने के बाद फैंस खुद को सवाल करने से नहीं रोक पाए।

Shikhar

जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की जो कि इस पूरे इवेंट में नजर नहीं आए। हर वक्त जान्हवी के साथ साए की तरह रहने वाले शिखर इस शादी का हिस्सा नहीं बने तो लोगों ने सवाल किए। कुछ का कहना था कि क्या सबकुछ खत्म हो चुका है या फिर दोनों के बीच अनबन चल रही है।

Also Read
'ऐसा मर्द चाहिए जो कि..' 'किसिक गर्ल' श्रीलीला ने बना ली लिस्ट, वही बनेगा पार्टनर जिनमें होंगी ये खूबियां?
'ऐसा मर्द चाहिए जो कि..' 'किसिक गर्ल' श्रीलीला ने बना ली लिस्ट, वही बनेगा पार्टनर जिनमें होंगी ये खूबियां?

हालांकि शिखर लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं लेकिन जान्हवी के साथ अक्सर मंदिर और दूसरी जगहों पर स्पॉट होते हैं। ऐसे में सवाल ये है कि जान्हवी कपूर की बहन की शादी में वो क्यों नहीं दिखे? हालांकि जान्हवी कपूर की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन इसको लेकर नहीं आया है।

शादी में उनके ना आने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कुछ गड़बड़ है। हालांकि सच्चाई क्या है वो शिखर और जान्हवी ही जानते हों। अंशुला और उनके पति की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और उनके साथ तमाम करीबी दोस्त और परिवार नजर आ रहा है।

क्या बोले लोग?

शिखर पहाड़ियां के शादी में ना मौजूद होने को लेकर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''लगता है ब्रेकअप हो गया है।'' एक ने लिखा, ''अरे छोटे सरकार नहीं दिख रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''एक दामाद तो हैं लेकिन होने वाले दामाद कहां हैं।'' एक ने लिखा, ''शिखर को नहीं बुलाया या फिर कोई और बात है?'' एक ने लिखा, ''जान्हवी कपूर का बॉयफ्रेंड नहीं है।'' इस तरह से लोगों ने ढेरों कमेंट्स किए हैं। हालांकि शिखर की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Read more about: shikhar pahariya janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X